लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या,
श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस तथा
हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ एंड रिसर्च महाविद्यालय की प्राचार्या,
समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने 15 वर्षों (2010–2025) तक अध्यक्ष के रूप में सफल नेतृत्व पूर्ण करने के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान एवं प्रबंधन समिति के सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।
7 जून 1983 से 15 अगस्त 2010 तक 9917 दिनों तक संस्थापक सदस्य एवं मार्गदर्शक के रूप में तथा 16 अगस्त 2010 से 16 अगस्त 2025 तक 5479 दिनों तक अध्यक्ष के रूप में, श्री फतेहसिंहजी चौहान का सतत नेतृत्व समर्पण, निष्ठा और दूरदृष्टि का अनुपम उदाहरण रहा है।
उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन ने ट्रस्ट को स्थिरता, निरंतरता और जन-विश्वास प्रदान किया। शिक्षा, विकास और समाजसेवा के क्षेत्र में उन्होंने संस्थान को जमीनी स्तर से लेकर क्षेत्रीय प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
श्रीमान फतेहसिंहजी चौहान की अध्यक्षता में संस्था के 16वें वर्ष के नए कार्यकाल की शुभ शुरुआत पर विद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार ने अध्यक्ष महोदय सहित –
उपाध्यक्ष: श्री अनंतरावजी डी. निकम
सचिव: श्री कुलदीप सिंह जी मूंद्रा
संयुक्त सचिव: श्री जयेन्द्रसिंह राठौड़
कोषाध्यक्ष: श्री विश्वेश दवे
संयुक्त कोषाध्यक्ष: श्री हीराभाई पटेल
तथा सभी माननीय सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
साथ ही, कार्यकारिणी के नव नियुक्त सदस्य श्री अभिषेकसिंहजी चौहान एवं डॉ. अनुकूल निकम को भी नए अध्याय का हिस्सा बनने पर बधाई दी गई।
संस्था की यह प्रेरणादायी यात्रा यूँ ही समाज के लिए शिक्षा, सेवा और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती रहे।
– लायंस परिवार