लायनाइट माइंडस्पेस आईटी टैलेंट शो 2.0 : लायंस इंग्लिश स्कूल की एक विशिष्ट नवाचार पहल
सिलवासा: युवा विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना को विकसित करने के उद्देश्य से लायंस इंग्लिश स्कूल, सिलवासा द्वारा 30 जून 2026 को लायनाइट माइंडस्पेस आईटी टैलेंट शो 2.0 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सूचना प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, कोडिंग एवं स्मार्ट ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष श्री फतेहसिंहजी एम. चौहान, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में आदरणीय उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी. निकम, आदरणीय सचिव श्री कुलदीप सिंह मुंद्रा,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्राचार्या डॉ. सीमा पिल्लई, उपप्राचार्या डॉ. जान्हवी आरेकर, लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख, उप-प्रधानाचार्याएँ श्रीमती पारुल गुप्ता एवं श्रीमती ममता नागरकोटी, तथा विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अतिथियों के आत्मीय स्वागत के पश्चात् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यार्थियों में नवाचार, समस्या-समाधान क्षमता तथा तकनीकी उत्कृष्टता के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिताओं का आयोजन दो वर्गों में किया गया। समूह–I (कक्षा VI से VIII) में रोबोटिक्स, कोड क्रिएट एंड कॉन्कर, ब्लिक्साथॉन तथा ई-वेस्ट से ईको आर्ट प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जबकि समूह–II (कक्षा IX से XII) में आईओटी/स्मार्ट ऑटोमेशन, रोबो रेस्क्यू एरीना तथा लाइव हैकाथॉन प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुईं।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक,कराड के विशेषज्ञ निर्णायक श्री संजय आर. माटे एवं श्री योगेश्वर आई. रोकड़े द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया गया, जिससे सभी प्रतियोगिताओं का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।
पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच, तार्किक क्षमता, तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही निर्णायकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए स्मृति-चिह्न एवं प्रशंसा-पत्र भेंट किए गए।
परिणाम – लायनाइट माइंडस्पेस आईटी टैलेंट शो 2.0
समूह–I (कक्षा VI से VIII):रोबोटिक्स
– प्रथम स्थान: अद्वैत गुरुकुल – मितांश प्रवीण चौधरी एवं योगांत रमाकांत ओझा
– द्वितीय स्थान: BAPS स्वामीनारायण विद्यामंदिर – सानिध्य बाजपेयी
– तृतीय स्थान: लायंस इंग्लिश स्कूल – प्रहान जोशी एवं अभिषेक यादव
कोड, क्रिएट एंड कॉन्कर
– प्रथम स्थान: श्रीमती संदराबेन श्रॉफ ज्ञानधाम स्कूल – अर्थम अर्जुनकुमार परिहार एवं कृषय हर्षद पाटिल
– द्वितीय स्थान: लायंस इंग्लिश स्कूल – तनमय संधानासिवे एवं रणिल पाटिल
– तृतीय स्थान: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल – कार्तिक दुबे एवं जेंसी पटेल
ब्लिक्साथॉन
– प्रथम स्थान: श्री एल. जी. हरिया मल्टीपरपज़ स्कूल – बलेश शिवेंद्रकुमार ओझा एवं यश प्रताप पंकज सिंह
– द्वितीय स्थान: श्रीमती संदराबेन श्रॉफ ज्ञानधाम स्कूल – अफ्फान अज़ाज़ लोदाडिया एवं अरमान अब्दुल सलाम चौधरी
– तृतीय स्थान: लायंस इंग्लिश स्कूल – तपस तिवारी एवं फैयाज़ वोहरा
ई-वेस्ट से ईको आर्ट
– प्रथम स्थान: श्रीमती संदराबेन श्रॉफ ज्ञानधाम स्कूल – ईशांत हरिप्रकाश त्रिपाठी एवं सोहम हर्षद करभारी
– द्वितीय स्थान: संदीपानी पोदार लर्न स्कूल – उर्वी पटेल एवं कनिष्का पटेल
– तृतीय स्थान: अद्वैत गुरुकुल – बिल्वा शुक्ला एवं अर्ध्या भारद्वाज
समूह–II (कक्षा IX से XII):आईओटी / स्मार्ट ऑटोमेशन
– प्रथम स्थान: श्री एल. जी. हरिया मल्टीपरपज़ स्कूल – प्रतीक त्रिपाठी एवं अमन कुमार
– द्वितीय स्थान: लायंस इंग्लिश स्कूल – सुफियान वोहरा एवं शोभित पांडेय
– तृतीय स्थान: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल – आदित्य शुक्ला
–
रोबो रेस्क्यू एरीना
– प्रथम स्थान: अद्वैत गुरुकुल – आदिल शेख एवं लोरेन्शा चौहान
– द्वितीय स्थान: लायंस इंग्लिश स्कूल – श्रीश मुंगारे एवं प्रियंशु सिन्हा
– तृतीय स्थान: श्री एल. जी. हरिया मल्टीपरपज़ स्कूल – हरजस सिंह मरवाहा एवं आयुष अशोक पंडित
–
लाइव हैकाथॉन
– प्रथम स्थान: लायंस इंग्लिश स्कूल – आशीष चौबे एवं दिव्यांशु मिश्रा
– द्वितीय स्थान: BAPS स्वामीनारायण विद्यामंदिर – विष्णु प्रिया एवं यश्वी शाह
– तृतीय स्थान: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल – शंकरा नारायणन एवं हेमंत मुरलीकृष्णन
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज को टैग करते हुए मात्र 30 सेकंड में प्रभावशाली रील तैयार करने के लिए लायंस इंग्लिश स्कूल के श्रीश मुंगारे एवं प्रियंशु सिन्हा को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आदरणीय उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी. निकम ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं नवाचार की भावना के साथ तकनीक को अपनाने तथा भविष्य के तकनीकी नेतृत्व के लिए स्वयं को तैयार करने का प्रेरणादायी संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन कंप्यूटर विभागाध्यक्षा श्रीमती राखी परमार द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ हुआ।
लायंस इंग्लिश स्कूल की विशिष्ट नवाचार पहल लायनाइट माइंडस्पेस निरंतर विद्यार्थियों को कल्पना और सृजनशीलता के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें तकनीक-संचालित भविष्य का नेतृत्व करने हेतु सशक्त बना रही है।
नवाचार की यह यात्रा निरंतर जारी है…
लायंस इंग्लिश स्कूल में आयोजित हुआ भविष्य के तकनीकीविदों का उत्सव:लायनेट माइंडस्पेस
सिलवासा :लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में 28 जून 2025 शनिवार को कंप्यूटर विभाग द्वारा अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता LIONET MINDSPACE IT TALENT SHOW का भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के लगभग 12 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे, कार्यकारिणी के सदस्य डॉ अनुकूल निकम ,लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख,उप प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल गुप्ता , कंप्यूटर विभाग की अध्यक्षा श्रीमती राखी परमार,निर्णायकगण श्रीमती ज्योत्सना भुबनेश(Asst Professor ,R.K Desai Achchariwal college of computer and Applied Science)एवं श्रीमती पूर्वी भंडारी(Educator,Govt Higher secondary school,Galonda)
सम्मिलित थे।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर के वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करना,विषय के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना और छात्रों को दैनिक दिनचर्या में इसकी भूमिका की सराहना करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स,ब्लॉक कोडिंग,आधुनिक मॉडल,पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा,भारत विजन 2047,अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी,स्मार्ट ऑटोमोशन,वेब विकास जैसे विषयों पर आकर्षक प्रोजेक्ट बनाए। इन सभी Projects और models ने छात्रों की रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को उजागर किया।इस अवसर पर उत्कृष्ट छात्र परियोजनाओं और अभिनव प्रदर्शनों को मान्यता देने के लिए संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान एवं कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान
ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कंप्यूटर एक ऐसा विषय है जो हर क्षेत्र में आवश्यक है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय hard work के साथ smart work का समय है। उन्होंने इस प्रतियोगिता की निर्णायिकाओं को विशेष प्रशस्ति पत्र एवं भेंट भी प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि प्रथम बार आयोजित इस प्रतियोगिता ने सभी विद्यालयों से आए हुए शिक्षकों से खूब प्रशंसा बटोरीं।
इस भव्य समारोह का समापन श्रीमती राखी परमार के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ।
गणित की शक्ति भविष्य की दिशा
सिलवासा :लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में 24 जून 2025 मंगलवार को गणित विभाग द्वारा दो दिवसीय प्रदर्शनी Explore Maths का भव्य आयोजन किया गया जिसमें गणित के रोचक तथ्यों को समझने के लिए छात्र, शिक्षक और अभिभावक गणित की सुंदरता और व्यावहारिकता का पता लगाने के लिए एक साथ आए।
इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का शुभारंभ लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय माननीय श्री फतेहसिंहजी चौहान,उपाध्यक्ष महोदय श्री अनंतरावजी डी निकम, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे,संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री हीराभाई पटेल,निर्णायक गण श्रीमती ,श्रीमती देवकीबा मोहन सिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्राचार्या डॉ सीमा पिल्लई,उप प्राचार्या डॉ जाह्नवी अरेकर,हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च की प्राचार्या डॉ शिल्पा तिवारी,लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख,उप प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल गुप्ता एवम् विभागाध्यक्षा श्रीमती रेखा अरुमल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस आयोजन में विद्यालय के कक्षा छठी से लेकर कक्षा दसवीं तक के 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा लगभग 92 विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया।संस्था के अध्यक्ष महोदय एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री फतेहसिंहजी चौहान , विशिष्ट अतिथि एवं संस्था के उपाध्यक्ष महोदय श्री अनंतराव जी डी, निकम , कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री हीराभाई पटेल सहित निर्णायकगण श्रीमती स्नेहलता नाराखेडे एवं श्रीमती सविता लम्भे (व्याख्याता ,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस)ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।गणित प्रदर्शनी का उद्देश्य गणित के वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों को प्रदर्शित करना, विषय के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना और छात्रों को दैनिक दिनचर्या में इसकी भूमिका की सराहना करने के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रदर्शनी में इंटरैक्टिव डिस्प्ले और व्यावहारिक गतिविधियाँ शामिल थीं, जिससे छात्रों को मज़ेदार और आकर्षक तरीके से ज्यामिति, बीजगणित, संभाव्यता और सांख्यिकी जैसी गणितीय अवधारणाओं को जानने और सीखने का अवसर मिला। छात्रों ने अपने गणितीय प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए,जिनमें 3D ज्यामितीय मॉडल बनाने से लेकर पहली सुलझाना,गणितीय खेल तथा डेटा ट्रेंड का विश्लेषण करना शामिल था। इन प्रोजेक्ट ने छात्रों की रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को उजागर किया। सिलवासा में स्थित स्वामीनारायण विद्यालय(BAPS ) के विद्यार्थियों ने भी इस प्रदर्शनी का दौरा किया।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन उत्कृष्ट छात्र परियोजनाओं और अभिनव प्रदर्शनों को मान्यता देने के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के पश्चात संस्था के उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी निकम ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि गणित को आनंददायक और प्रासंगिक बनाकर हम अपने विद्यार्थियों को ऐसे भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं जहां गणितीय कौशल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान
ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो अक्सर कई तरह की भावनाओं को जन्म देता है, जिसमें आकर्षण से लेकर आशंका तक शामिल है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणित विषय न केवल समझने योग्य बल्कि यह बहुत मनोरंजक भी है और जीवन में अति आवश्यक है।
इस भव्य समारोह का समापन गणित विभाग की अध्यक्षा श्रीमती रेखा अरुमल के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ।
स्वस्थ तन और उच्च विचार
उत्तम जीवन का आधार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 :लायंस इंग्लिश स्कूल
लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश स्कूल,श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस एवं हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज एंड रिसर्च द्वारा संयुक्त रूप से 21जून,2025 को ग्यारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष महोदय श्रीमान फतेहसिंह जी चौहान,विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष श्री अनंतरावजी डी निकम, कोषाध्यक्ष श्री विश्वेष दवे,हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज एंड रिसर्च की प्राचार्या डॉ शिल्पा तिवारी,लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख,उप प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल गुप्ता समेत तीनों संस्थानों के प्राध्यापकगण,शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के योग शिक्षक श्री अमलेश घोष द्वारा एक घंटे का योग सत्र संपन्न करवाया गया जिसमें उन्होंने कई तरह के आसन करवाए एवम् उनके महत्व से अवगत करवाया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंहजी चौहान ने अपने संदेश के माध्यम से सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवम् विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रीय गान के साथ हुआ जिसके बाद सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।